Epic War: Thrones एक रणनीतिक गेम है, जिसमें आपको सैकड़ों नायकों से बनी सेनाओं के बीच यथार्थपरक लड़ाइयों में भाग लेने का मौका मिलता है। आप जिस शहर को नियंत्रित करते हैं वह खतरे में है और अन्य खिलाड़ियों के सैनिक किसी भी समय आप पर हमला करने की प्रतीक्षा कर रहे होते हैं। अपने प्रतिद्वंद्वियों पर हमला करते हुए अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए संतुलित सेनाएँ तैयार करना आपकी जिम्मेवारी है।
Epic War: Thrones में, आपको UE4 ग्राफ़िक्स इंजन का उपयोग करके बनाये गये ग्राफ़िक्स मिलेंगे। इसका मतलब है कि आपको एक शानदार परिप्रेक्ष्य के साथ त्रि-आयामी युद्ध का हिस्सा बनने का रोमांच महसूस होगा। खेल की मुख्य स्क्रीन से, आप मानचित्र के एक विहंगम दृश्य के जरिए अपने पूरे शहर और उसके आसपास के क्षेत्र पर नज़र रख सकते हैं। हर बार जब कोई आप पर हमला करता है, तो आप अपने दुश्मन की सेना पर जवाबी हमला करने के लिए कार्रवाई का क्लोज-अप प्राप्त कर सकते हैं।
प्रत्येक युद्ध के दौरान आपको उन पात्रों का चयन करना होता है जिनका उपयोग आप अपने प्रतिद्वंद्वियों पर हमला करने के लिए करना चाहते हैं। आपको अपने दुश्मन के आक्रामक हमलों को रोकने के लिए सर्वोत्तम रणनीतियाँ चुननी होंगी, जबकि आप अपने सामने के दस्तों को जितना संभव हो उतना नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। साथ ही, स्क्रीन के शीर्ष पर, आप अपनी सेना के स्वास्थ्य के साथ-साथ अपने शत्रु के स्वास्थ्य पर भी नजर रख सकते हैं। आपको अपने संसाधनों को अनुकूलित करने के लिए जमीन पर अपनी सेना की अवस्थिति को भी चुन लेना होगा।
सबसे बड़ी बात यह है कि Epic War: Thrones आपको मित्रों के साथ टीम बनाने की सुविधा भी देता है ताकि जब आपको क्षेत्र का विस्तार करना हो तो आपके पास अधिक सैनिक उपलब्ध हों। खेल का मानचित्र इतना विशाल है कि जीतने के लिए आपके पास कभी भी नये क्षेत्रों की कमी नहीं होगी। कुल मिलाकर, यह एक अविश्वसनीय रूप से मनोरंजक गेम है, जो आपको प्रतिद्वंद्वियों के विशाल समूहों के खिलाफ लड़ने के रोमांच को महसूस करने का अवसर देता है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Epic War: Thrones के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी